शामली।
गांव कोतवाली में तीन लोगों ने घर में घुसकर एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव में एक गर्भवती महिला रविवार रात घर में अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस के तीन युवक घर में घुस आए। तीनों ने महिला को दबोच लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर देर रात कोतवाली पुलिस भी गांव में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार सुबह महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंची और तीनों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।