कैराना। एक सप्ताह पूर्व गांव भूरा में घर में घुसकर अकेली किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 23 मई की रात गांव भूरा में राहुल ने पड़ोस के मकान में घुसकर अकेली किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के कपडे़ फाड़ दिए थे। शोर मचाने पर परिजनों ने उसको दबोच लिया था। इसके बाद राहुल के परिजनों ने पीड़ित परिवार पर पथराव कर उसको छुड़ा लिया था। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी राहुल को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फरार दो आरोपियों की गिरफतारी के लिए दबिश दी जा रही है।