फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

गांव हुरमजपुर निवासी बाइक सवार युवक से दो बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी लोकेश शनिवार दोपहर किसी काम से बाइक पर कांधला आया हुआ था। काम समाप्त करने के बाद रात में वह अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव के रास्ते में स्थित एक बाग के समीप पहुंचा तो बाग से निकलकर दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक को रोक लिया। लोकेश ने विरोध किया तो बदमाशों मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते उससे बाइक, मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें