गैंगरेप का मामला निकला फर्जी
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी दो व्यक्तियों के बीच पिछले काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। करीब एक माह पूर्व इनमें से एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर दूसरे पक्ष के चार युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गैंगरेप किया था। पुलिस ने वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही थी, जिसमें पता चला कि वादी ने दबाव बनाने के लिए दूसरे पक्ष के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।