फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की रुसवाई ने खिला दी दर-दर की ठोकरें

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एसआई को जांच सौंपी
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर के देवबंद निवासी महिला इमराना की शादी चार साल पूर्व हाजीपुरा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज के लिए भी ताने देने भी शुरू कर दिए। आरोपी लगातार महिला के साथ मारपीट करते और उसको यातनाएं देते, लेकिन महिला ससुराल में सब सहती रही। आरोप है कि धीरे-धीरे अत्याचार बढ़ते गए और शुक्रवार को महिला को दोनों बच्चों सहित ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता कोतवाली में पहुंची और पुलिस के सामने रो-रो कर अपनी व्यथा बताते हुए न्याय की गुुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह कोतवाली में पहुंची। महिला एसआई को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें