नहीं मिल पा रहे लापता बच्चे के परिजन
शामली। तीन दिन पूर्व सहारनपुर रोड पर मिले बच्चे के परिजनों का पता नहीं चल पा रहा है। चाइल्ड लाइन ने इस बारे में जिले के सभी थानों पर पुलिस को सूचना देकर बच्चे के परिजनों को तलाशने की मांग की है। दरअसल, 21 अप्रैल को आदर्श मंडी थाना पुलिस को सहारनपुर रोड पर गांव सिक्का के बस स्टैंड पर एक लावारिस बच्चा मिला। उसकी उम्र करीब 11 वर्ष है। वह बोल नहीं पाता है। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड लाइन से संपर्क किया और बच्चा उनको सौंप दिया। हेल्पलाइन चाइल्ड लाइन से जुड़े विकास चौधरी ने बताया कि बच्चा अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है, जिस कारण उसके परिजनों का पता नहीं चला है। इस संबंध में जिले के सभी थानों पर सूचना दी गई है।