फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पति ने पीटा, मचा दिया तेजाब फेंकने का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। मोहल्ला खैल निवासी फिरोज की शादी कई वर्ष पूर्व इसी मोहल्ले की रुखसाना से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसके चलते चार महीने से रुखसाना अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार सुबह वह किसी कार्य के लिए बाजार में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पति फिरोज ने उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद महिला को परिवार के लोगों ने कस्बा कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। महिला के पिता ने आरोपी पति को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ मारपीट करने के अलावा तेजाब भी फेंका गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पति- पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दबाव बनाने के लिए आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। तेजाब फेंकने का आरोप जांच में फर्जी निकला है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें