प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटा
कैराना (शामली)। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। पति का आरोप है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसका विरोध करने पर ही उसकी पिटाई की गई। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा कैराना निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और एक गांव के रहने वाले युवक के अनैतिक संबंध हैं। इसके चलते आरोपी युवक का उसके घर पर आना-जाना रहता है। पूर्व में वह युवक का विरोध भी करता रहा। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपने घर पहुंचा, तो पत्नी और आरोपी युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर विरोध किया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसको पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।