झिंझाना (शामली)। हरियाणा के करनाल जिले की सीआईए टीम ने कस्बे में छापा मारकर मोबाइल फोन विक्रेता को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए टीम उसे अपने साथ ले गई है। रविवार को करनाल सीआईए के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने अपनी टीम के साथ झिंझाना थाने पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंचकर मोबाइल फोन की दुकान करने वाले सन्नी को हिरासत में ले लिया। सन्नी सिसौली (मुजफ्फरनगर) का रहने वाला है। टीम लीडर ने बताया कि छह महीना पूर्व करनाल में कार, मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी हुआ था। सर्विलांस की मदद से मालूम चला कि मोबाइल फोन सन्नी के पास है। इसी के चलते उसको हिरासत में लिया गया। पूछताछ के लिए उसे पुलिस अपने साथ हरियाणा ले गई है।