फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने लूट लिया ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह ने लूट लिया ई-रिक्शा
विज्ञापन

कैराना। शामली रोड ब्लाक कालोनी निवासी आस मोहम्मद ई-रिक्शा चालक है। बुधवार शाम चार बजे तितरवाड़ा चुंगी से दो सवारी ऊंचागांव तक जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गई। कुछ ही दूर चलने पर सवारियों ने रिक्शा चालक को खाने के लिए हलवा दिया, जिसके बाद चालक आस मोहम्मद के ऊपर नशा छाने लगा। बाद में दोनों बदमाश ने आस मोहम्मद को नशे की हालत में कांधला रोड पर मीट फैक्ट्री के पास सड़क किनारे डाल दिया। बदमाशों ने आस मोहम्मद की जेब से 400 रुपये व मोबाइल भी निकाल लिया तथा ई रिक्शा लेकर फरार हो गए। राह चलते लोगों ने सड़क किनारे युवक को नशे की हालत में पडे़ देखा तो पुलिस को सूचना दी। बाद में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसकेबाद परिजन नशे की हालत में आस मोहम्मद को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे तथा अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें