दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के लांक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे की तलाश चल रही है। उधर शनिवार को पीड़िता के बयान कोतवाली में दर्ज कराए गए हैं।
दो दिन पूर्व रात में चाचा के घर से लौट रही एक किशोरी के साथ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। मामले में शिकायत कोतवाली में की गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक सन्नी और सचिन निवासी लांक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तब से पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उधर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। अब जल्द ही पुलिस इस मामले में पीड़िता के बयान सीजेएम कोर्ट में कराएगी। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है।