फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो युवक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से बाइक चोरी कर शामली में चला रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया।
रविवार को पुलिस दिल्ली रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे बाइक के कागजात मांगे जिस पर एक युवक ने बाइक की आरसी पुलिस को दे दी। आरसी 1998 की होने तथा बाइक नई होने पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस मोबाइल एप पर दी गई आरसी के नंबर को चेक किया तो वह बाइक दूसरी निकली। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि बाइक चोरी की है। पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक गांव मुरादनगर थाना तितावी निवासी सलीम के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने दोनों युवक नूर मोहम्मद निवासी खेड़ीकरमू शामली और राशिद को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें