पांच-पांच हजार के चार इनामी जेल भेजे
चौसाना। नाईनंगला नवीन में बीते साल सितंबर महीने में पूर्व प्रधान मोहब्बत अली, वर्तमान प्रधान जहिदा पत्नी मुकीम पक्ष के लोगों में चुनावी छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया था। एएसपी में मौके पर आकर मामले को शांत कराया था। बवाल में जहिदा पक्ष की तहरीर पर चौबीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में छह लोग गोली लगने से घायल हुए थेे। पुलिस मामले में पच्चीस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने नाईनंगला के दो इनामी बदमाशों को तीन दिन पूर्व भी जेल भेजा था। जिसके बाद मंगलवार सुबह पांच-पांच हजार के चार इनामी नादिर पुत्र मुकर्रम, इस्तकार पुत्र तश्कर, शमशाद पुत्र रासा को पकड़कर जेल भेज दिया। नाईनंगला बवाल में पांच-पांच हजार के छह आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है।