थानाभवन। गांव मनट मंटी में चकरोड की जमीन और नवीन आबादी में अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेखपाल नफीस अहमद ने बताया कि गांव मनट मंटी में चकरोड की जमीन को काटकर खेत में मिलाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। मौके पर पहुंचकर जांच की और चकरोड की भूमि छोड़ने के लिए कहा गया। इसके बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसी के चलते आरोपी बिजेंद्र पुत्र ओमी शंकर निवासी मनट मंटी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, गांव मनट में ही नवीन पट्टी में स्थित वाल्मीकि आबादी में अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ भी लेखपाल नफीस अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में बिशन, लीलू, धर्मपाल और दिनेश को आरोपी बनाया गया है।