झिंझाना। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी राजबाला पत्नी निरंजन, रीतू पत्नी अनुज गुप्ता के मकान की दहलीज मुस्तर की है। अनुज गुप्ता के दरवाजे के सामने मकान में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। बुधवार को राजबाला ने इन सीढ़ियों को तोड़ना चाहा तो अनुज की पत्नी ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में मारपीट हो गई। जिसमें रीतू घायल हो गई। महिला ने सीएचसी में उपचार कराने के बाद थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।