शामली।
शहर के माजरा रोड निवासी एक विधवा ने खतौली निवासी दूसरे समुदाय के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सोमवार को शामली कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उसके बच्चे अपने मामा के यहां गए हैं। रविवार रात वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे खतौली निवासी दूसरे समुदाय का युवक उसके मकान में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।