शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब करीब दस साल पहले हुई थी। इसके बाद ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। वह वर्तमान में किराये के मकान में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले की एक महिला उसके परिवार को बर्बाद करने में लगी है। वह अपने पति से उस महिला के पास जाने का विरोध करती है तो वह उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार को भी पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई।