थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे पुलिस जलालाबाद हसनपुर लुहारी मार्ग पर नहर के पुल के समीप चेकिंग कर रही थी। उसी समय जलालाबाद की ओर से एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता हुआ दिखा। पुलिस ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक छुरी बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।