उत्तराखंड पुलिस ने किशोरी बरामद कर आरोपी को दबोचा
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला निवासी युवक उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में रंगाई पुताई का कार्य कर रहा था। आरोप है कि तीन दिन पहले युवक वहां से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी के परिजनों ने वहां के थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को कोटद्वार थाने के एसआई कर्दम सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ पहुंचकर थाने में आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस के साथ कस्बे में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया और किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद कोटद्वार पुलिस किशोरी और आरोपी को अपने साथ ले गई।