फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
विज्ञापन

बाबरी/कैराना। गांव भाज्जु में पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर रखे 25 केवी के ट्रांसफार्मर को मंगलवार रात चोरों ने चोरी कर लिया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसमें अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर चोरी का पता सुबह ग्रामीणों को चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान के पति बोबी को दी। सूचना पर पहुंचे प्रधान के पति ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर चोरी होने पर पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बाबरी थाने पर ट्रांसफार्मर चोरी की तहरीर दी है। उधर, कैराना कोतवाली में मोहम्मदपुरराई 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी रामआसरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नंगलाराई देहात की लाइन पर लियाकत के खेत पर 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। इस ट्रांसफार्मर को 30 सितंबर 2018 को चोरी कर लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शांतिभंग में चालान
कैराना। ग्राहक के साथ झगड़ा कर रहे ठेले पर सामान बेचने वाले मोहसिन निवासी मोहल्ला अफगानान का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें