झिंझाना। गाड़ी वाला चौराहे पर बिना लाइसेंस चिकन बेच रहे दो ढाबा संचालकों का पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौराहे के निकट कलीम और याकूब निवासी मोहल्ला तलाही ढाबा चलाते है। इनके ढाबों पर चिकन बिकने की शिकायत कुछ लोगों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर झिंझाना पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर चिकन आदि बनाने पर रोक लगाने और लाइसेंस बनवाने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के एक सप्ताह बीतने पर लाइसेंस नहीं बनवाने पर पुलिस ने दोनों ढाबा संचालकों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा में चालान कर दिया।