फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 किसानों के टयूबवैलों से मोटर और स्टार्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
12 किसानों के नलकूपों से विद्युत सामान चोरी
विज्ञापन

चौसाना। क्षेत्र के गांव ताहरपुर और दथेड़ा में रविवार रात किसानों की नलकूपों से बदमाशों ने बिजली के केबल, स्टार्टर, मोटर और अन्य सामान को चोरी कर लिया। बदमाशों ने 12 से अधिक किसानों के नलूकपों पर हाथ साफ किया। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक जिन किसानों के खेतों से चेारी हुई हैं, उनमें विनोद सिंह, इशम सिंह, शोसिंह, मांगेराम, पीतम सिंह, चरण सिंह, राजपाल पांचाल निवासीगण ताहरपुर, कलीराम, ओम्मी, ईश्वर चौधरी, हरि सिंह और बालकुमार निवासीगण दथेड़ा शामिल है। चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि ताहरपुर व दथेड़ा में किसानों के खेत से बिजली का तार और अन्य सामान चोरी हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें