फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव झाल में तीन दिन पहले बृहस्पतिवार की रात घर की गैलरी में सो रहे वृद्ध कृष्णदत्त पर तीन लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। वृद्ध का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। वृद्ध के पौत्र अरुण कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में गांव के नीटू को नामजद करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पीड़ित परिजन और ग्रामीणों ने सीओ सिटी एके सिंह से मिलकर आरोप लगाया कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। नामजद आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे है, जिससे उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ितों ने सीओ से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी एके सिंह ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें