शामली। सड़क पार कर रही एक महिला वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गई। शुक्रवार शाम छह बजे मोहल्ला रेलपार निवासी जीतो सड़क पार कर रही थी। तभी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होगई। उसको शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शामली सीएचसी पर महिला की हालत बिगड़ जाने पर दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।