इसरार ने आखिर कहां बनाए हथगोले
कैराना (शामली)। हरियाणा के जींद में गिरफ्तार हुए इसरार से बरामद हथगोले (देशी बम) आखिर कहां बनाए गए। इसरार ने हथगोले कैराना में बनाए या फिर कहीं दूसरे स्थान से मंगाकर जींद में सप्लाई करने गया था। इन सवालों को जवाब तलाशने के लिए खुफिया विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। कैराना के मोहल्ला रेतावाला निवासी इसरार को बुधवार को हरियाणा के जींद में पांच हथगोले और पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया था। इसरार फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। पांचों हथगोले बारूद, पोटाश तथा कांच व लोहे के कणों से बनाए गए थे। अब खुफिया विभाग इसकी जांच करने में जुटा हुआ है कि इसरार ने हथगोले कहां बनाए थे और हथगोलों में भरा गया विस्फोटक वह कहां से खरीदकर लाया था।