फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनत के सरकारी स्कूल में ताला तोड़कर सामान चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत स्थित जूनियर हाईस्कूल में बुधवार रात चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की। बृहस्पतिवार सुबह प्रधानाध्यापक योगेश राठी जब स्कूल पहुंचे, तो कमरे के ताले टूटे देखकर उन्होंने तुरंत मामले की सूचना आदर्श मंडी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरों ने लैब, रसोई, रिकार्ड रूम आदि के गुप्ती तालों को तोड़ने का भी प्रयास किया। बाद में प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें