फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना निवासी तीरपाल बृहस्पतिवार सुबह किसी कार्य के लिए अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। मकान का ताला बंद था। दोपहर में गांव के लोगों ने तीरपाल को कॉल करके बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसका परिवार घर लौट आया। तीरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मकान से 15 हजार रुपये नकदी, सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। उधर, कस्बा कांधला देहात बाईपास रोड स्थित आबिद के मकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया। आबिद ने भी पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें