फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर घर में घुसकर किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में दायर शिकायती पत्र में बताया था कि 21 अक्तूबर की रात उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था। मोहल्ले में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी प्रारंभ कर दी थी। महिला के शोरशराबा करने पर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि 23 अक्तूबर को आरोपी दोबारा उनके घर में घुस आए तथा लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने छेड़खानी की पीड़िता पर तमंचे से फायर झोंक दिया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गई थी। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसके बाद अदालत का सहारा लिया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी अंकित, राहुल, अरुण, रामपाल, अमित तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें