महिला को बदनीयती से दबोचा
कैराना। एक युवक ने महिला को बदनीयती से से दबोच लिया। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गया। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है।
मोहल्ला निवासी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे घर पर नहीं था। आरोप है कि एक युवक उसके घर में घुस आया और पत्नी को अकेला पाकर बदनीयती से दबोच लिया। शोर सुनकर आए महिला के पिता के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी पुलिस ने तहसील के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।