शामली। दयानंद नगर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। कई दिन पूर्व नगर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी छात्रा के साथ उस वक्त छेड़छाड़ की गई थी, जब वह नाला पटरी पर स्थित एक सिलाई सेंटर पर कोचिंग के लिए जा रही थी। आरोपी युवक छेड़खानी का विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक पिंकी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई पंकज गौतम का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।