कैराना।
नगर के मुख्य बाजार में स्थित क्लीनिक का ताल तोड़कर चोर ने जनरेटर और नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। गांव रामड़ा निवासी प्रवीण कुमार शर्मा का चौक बाजार में किलागेट पुलिस चौकी के पीछे भारद्वाज क्लीनिक हैं। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते क्लीनिक के अंदर घुस गए। छत पर ही बने कमरे का ताला तोड़ कर एक किलोवाट का जनरेटर, 20 हजार की नकदी, लड़की की शादी के लिए लाकर रखा कूकर, मिक्सी, गैस चूल्हा आदि सामान चोरी कर लिया। सुबह चोरी का पता चलने पर प्रवीण ने चोरों के तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।