मारपीट का आरोप लगाया
बुढ़ाना। कुरालसी गांव के दो ग्रामीणों ने हरियाखेड़ा गांव के ग्रामीणों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कुरालसी गांव के ग्रामीण मोनू व शुभम दूध विक्रेता हैं। दोनों ग्रामीण हरियाखेड़ा गांव के ग्रामीणों से दूध की खरीद फरोख्त करते हैं। रविवार को देर रात दोनों ग्रामीण दूध लेने के लिए हरियाखेड़ा गांव में गए थे। आरोप है कि कई गांव वालों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में घायल मोनू व शुभम ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।