शामली।
पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को सिटी ग्रीन के पास एक बाइक सवार को रोक लिया। पुलिस को पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोनू निवासी बावली बड़ौत बताया। पुलिस ने उससे कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। उधर बाइक पर भी फर्जी नंबर मिला। उधर दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस विजय चौक पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को वहां पर एक युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसे पकड़ लिया। नाम आसिफ बताया है। पुलिस ने उनके पास से कटी हुई बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर रफी परवेज ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।