फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा से सरेराह छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेराह आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

शामली। कई दिनों से लगातार एक आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की गई। परिजनों को पता चला तो आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी एक स्कूल में आठवीं की छात्रा है। रोजाना वह जब स्कूल जाती थी, तो रास्ते में एक युवक उसको परेशान करता था। किशोरी इसका विरोध करती तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। लगातार चल रही इस छेड़छाड़ से परेशान आकर छात्रा परेशान हो गई और स्कूल जाने से भी घबराने लगी। स्कूल जाने में आनाकानी करने पर परिजनों ने छात्रा से उसकी परेशानी जानी। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर गुस्साए परिजन बुधवार को कोतवाली में पहुंचे और मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस कर दी। किशोरी के पिता की ओर से आरोपी युवक नितिन पुत्र ब्रजपाल के खिलाफ कोतवाली में छेड़छाड़ करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें