शामली।
अलग-अलग स्थानों पर झगड़ रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मोहल्ला शांतिनगर नगर निवासी दिनेश और जितेंद्र का बाइक की साइड लगने को लेकर दिलनवाज और नजर निवासी मोहल्ला सिदरयान के साथ झगड़ा हो गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके अलावा दिनश पुत्र किशन निवासी गांव बांसदेवी निवासी कृष्णानगर और रवि पुत्र सुरेश निवासी गांव कंडेला को भी कोतवाली पुलिस ने झगड़ा करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।