फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला कर रिवाल्वर छीनने वाला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावर को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

झिंझाना, 28 अक्तूबर
पुलिस पर हमला कर रिवाल्वर छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया था।
थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में ग्रामीणों ने 31 जुलाई 2016 में कांवड़ियों के साथ मारपीट कर दी थी। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी थी। एसओजी में तैनात सिपाही सहदेव से रिवाल्वर लूट लिया था। पुलिस ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी बीपी सिंह ने गांव प्रधान शिवकुमार सहित 19 लोगों ओमपाल, शीशपाल, लोकेंद्र, लोकेश, प्रमेंद्र, मनोज, फौजी, सतपाल, सुशील, राजू, रमेश, प्रदीप, अश्विन, रामकुमार, बीरसैन, बहादुर, बबलू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, लूट करना सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करना आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चार्जशीट न्यायालय में भेज दी थी। इस मामले में ज्यादातर आरोपी फरार चल रहे थे। इनमें बबलू के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने आरोपी बबलू को शनिवार को पकड़ कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान शिवकुमार सहित 19 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सभी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें