फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मिला लापता छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

गांव गढ़ी रामकौर से लापता छात्र को पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया। छात्र के घर लौटने पर परिजनों के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
हरियाणा के कस्बा बापौली निवासी मोहित (15) पुत्र सतीश काफी समय से कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर निवासी अपने मामा राजकुमार के पास रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। छात्र गांव इस्सोपुर टील के मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में प्रतिदिन जाता था। तीन पूर्व कॉलेज जाते समय लापता वह हो गया था। घर नहीं लौटने पर राजकुमार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर छात्र के अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने दो टीम गठित कर छात्र को तलाशने में लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र की लोकेशन राजस्थान के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मिली। इसके बाद टीम वहां भेजी गई, जो छात्र को सकुशल बरामद कर ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें