फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कांधला(शामली)। महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके मोहल्ले का एक युवक रविवार रात उसके घर में घुस गया था। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। शोरशराबा होने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात आरोपी विजयपाल को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें