थानाभवन। गांव मसावी निवासी अफजाल पुत्र अब्दुल रहमान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का निकाह गांव बुंटा निवासी मुजम्मिल से तय किया था। ससुरालियों को रोकना में 21 हजार की नकदी, सोने चांदी के आभूषण दिए थे। निकाह की तारीख 26 मार्च की तय की गई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग की। उसके कार देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने निकाह से मना कर दिया। लिहाज के चलते उसने बेटी का निकाह अपनी पहचान के नागला निवासी युवक से कर दिया। जब उसने निकाह के लिए दी गई रकम और जेवर वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर जांच प्रारंभ कर दी।