फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ करते हुए मकान में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा से मारपीट की। सूचना पर छात्रा के परिजन पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पीड़ित छात्रा के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कस्बा कांधला स्थित एक मोहल्ला निवासी छात्रा स्कूल में कक्षा-छह में पढ़ती है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में दूसरे समुदाय के युवक ने उसको पास के मकान में खींचने की कोशिश की। उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। जिस पर युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। इस बीच छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दे दी। जिसके बाद काफी संख्या में लोग वहां पर जमा हो गए और घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और थाने पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला छेड़छाड़ के साथ ही दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण बेकाबू होने लगा। काफी संख्या में लोग कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि इससे पूर्व में भी छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की थी। तब उसके परिजनों से शिकायत की गई थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फिर से बदसलूकी की। उधर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया मामले में तहरीर मिली है आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें