फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम के लिए परिवार को खिला दी थी नींद की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता महिला प्रेमी के साथ पकड़ी गई
विज्ञापन

शामली। सीओ सिटी आशोक कुमार ने बताया कि 10 जून को शामली के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी शालू पति सहित ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर चली गई थी। पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया था कि शालू अपने प्रेमी अजय उर्फ विक्की निवासी सरजीत कालोनी के साथ गई है। घर से 30 हजार रुपये नकदी तथा जेवरात भी ले गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी संग कैराना रोड से पकड़ लिया। इस दौरान महिला ने सीओ को बताया कि नींद की गोलियां उसके प्रेमी अजय ने लाकर दी थीं। महिला के अनुसार उसका पति उसके साथ मारपीट करता था तथा ताने मारता था। उधर महिला संग पकड़े गए आरोपी विक्की का कहना है कि उसके तथा महिला के प्रेम संबंध ढाई साल से चल रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें