फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर फायरिंग के दो आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने गांव महरमपुर में पूर्व प्रधान पर फायरिंग करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव महरमपुर में खेत पर काम कर रहे पूर्व प्रधान संदीप पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी। पूर्व प्रधान की तरफ से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार शोएब और नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली को एक तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में आसिफ निवासी मोहल्ला पंसारियान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें