फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर युवक को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। कस्बा निवासी विकास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने भाई अरुण के साथ जिजौला गया था। गांव के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोेप है कि डेढ़ साल पुराने 1400 रुपये के लेनदेन को लेकर युवक विवाद करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में अरुण गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में अरुण को ऊन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। विकास ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें