फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर छात्रा से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पर छात्रा से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला स्थित एक कालेज में शनिवार को छात्रा अपनी कक्षा में बैठी हुई कार्य कर रहीं थी, जबकि कक्षा की कई छात्राएं कक्षा के बाहर खेल रही थी । कक्षा में शोर होने पर एक शिक्षक ने पहुंचकर कई छात्राओं के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इसी बीच शिक्षक ने बेरहमी से गांव नाला निवासी छात्रा के साथ भी मारपीट की । शिक्षक की गई पिटाई से छात्रा घायल हो गई। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया। छात्रा के परिवार के लोगों ने शिक्षक से वार्ता की तो उनके साथ में भी शिक्षक ने अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने रविवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें