कैराना। हरियाणा के करनाल से चेन स्नेचिंग के प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी को कैराना पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान भूरा बाईपास पर सवारी के इंतजार में खड़े संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 3.200 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडापोस्त बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू ग्राम खानपुर कलां बताया। बताया कि वह चेन स्नेचिंग के मामले में वांछित चल रहा था।