गढ़ीपुख्ता। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में ऊन-थानाभवन मार्ग पर बस अड्डे के पास रखे ट्रांसफार्मर से तार और तेल चोरी कर लिया गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत निगम के अवर अभियंता अनीस अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अवर अभियंता की तरफ से गढ़ीपुख्ता थाने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता का कहना है कि ट्रांसफार्मर से चोरी हुए तार और तेल की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है।