फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रंगदारी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। कोतवाली के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने तथा साजिश रचने के आरोप में जुल्लो पत्नी मंजूरा उर्फ बेचैन तथा रुखसार पत्नी महताब निवासी मोहल्ला आलकलांा के खिलाफ 2016 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तब से आरोपी फरार चल रहे हैं। न्यायालय से अनुमति मिलने पर बृहस्पतिवार को आरोपियों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया। उधर, जुलाई 2018 में दर्ज हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे प्रवीण, अनिल तथा नाथी फरार चल रहे हैं। इन तीनों आरोपियों के घर पर भी न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन


दीवार तोड़ कर भैंस व कटिया चुराई
कैराना। मकान की दीवार तोड़ कर चोरों ने दुधारू भैंस और कटिया चोरी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला आलकलां अलीपुर रोड निवासी कय्यूम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। सुबह जागा तो मकान की बाउंड्री टूटी मिली। वहां बंधी दुधारू भैंस व कटिया भी नहीं मिली। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें