फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे में कैराना रोड पर युवक से मोबाइल फोन लूटकर भागे दो आरोपियों को पुलिस ने पीछा करके दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन के अलावा बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। बरामद बाइक कैराना थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह कैराना रोड से मोहल्ला नई बस्ती कांधला देहात निवासी नाजिम से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। शोर मचाने पर वहां मौजूद पुलिस ने दोनों बदमाशों का पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को दबोच लिया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चांद पुत्र निजाम और शमशाद पुत्र खुर्शीद मोहल्ला गुजरान देवबंद (सहारनपुर) के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से कैराना से चोरी की गई मोटर साइकिल के अलावा दो चाकू बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें