फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर इसरार के फरार होने पर सक्रिय हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गाजियाबाद में कस्टडी से मुकीम काला गिरोह के बदमाश इसरार के फरार होने पर पुलिस सक्रिय हो गई है। मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं, वाजिद काला के बाद मुकीम गैंग के दूसरे बदमाश इसरार की फरारी से कई तरह की आशंका बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में मुकीम गैंग ने वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाई थी। अगस्त 2014 में कैराना में रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी विनोद सिंघल, शिवकुमार उर्फ शंकर और राजेंद्र कुमार उर्फ राजू की हत्या के बाद यह गैंग खाकी के टारगेट पर आ गया था। इसके बाद खाकी ने एक के बाद एक गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था। वहीं, वर्ष 2016 में सहारनपुर जिले में पेशी के दौरान मुकीम काला का शूटर वाजिद उर्फ काला निवासी ग्राम जंधेड़ी (कैराना) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसे आज तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, सोमवार को गाजियाबाद से मुकीम गैंग का शूटर इसरार निवासी ग्राम जहानपुरा फरार हो गया। दोनों ही शूटर मुकीम गैंग के खूंखार सदस्य बताए जा रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि यदि वाजिद काला और इसरार ने मिलकर नया गैंग बना दिया, तो पुलिस की परेशानी बढ़ सकती है। इसी के चलते पुलिस ने फरार हुए इसरार को तलाशने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है कि मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर साबिर जंधेड़ी भी पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। उसको विगत दो जनवरी 2018 को पुलिस ने कैराना के जंधेड़ी गांव में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था। वहीं, जनपद में एनकाउंटर का सिलसिला शुरू होने के बाद मुकीम काला भी दहशत में आ गया था और कोर्ट में पेशी के लिए लाने के दौरान बेड़ियां डालने की मांग तक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें