फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार रुपये और मोबाइल लूट के मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बधेव-मालेंडी के बीच 15 दिन पूर्व हुई बाइक सवार पिता-पुत्र से लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार दोपहर सीओ सिटी के कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 29 जून को सूर्यप्रताप और उसके पिता जसबीर निवासी गांव ताना गढ़ीपुख्ता शामली में शादी समारोह में आए हुए थे। रात में वह करीब साढ़े नौ बजे जब शामली से गांव लौट रहे थे। बधेव-मालेंडी के बीच बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर हथियारों के बल पर 10 हजार रुपये, दो मोबाइल और कागजात लूट लिए थे। पीड़ितों ने थाना आदर्श मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच एसआई रविंद्र सिंह द्वारा की गई। रविवार रातसूचना पर पुलिस ने अपना घर आश्रम के पास नहर पटरी से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपने नाम दीपक पुत्र महक सिंह, नितिन पुत्र सोहनबीर और पुनित पुत्र बिजेंद्र शर्मा निवासी गांव भैंसवाल बताया। पुलिस ने तीनों के पास से दो तमंचे, कारतूस और पांच हजार रुपये बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने फरार बदमाश का नाम दीपक पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव भैंसवाल बताया है। पकड़े गए तीनों युवकों ने बताया कि फरार दीपक उनका दोस्त है। उसने ही इन तीनों को अपने साथ मिला लिया तथा लूट के लिए प्रेरित किया और रुपयों का लालच दिया। जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों युवकों को जेल भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि फरार बदमाश दीपक पर रंगदारी और धोखाधड़ी के मामले में पूर्व में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें